अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया

भास्कर न्यूज | लुधियाना रामेश्वर वेलफेयर ट्रस्ट लुधियाना द्वारा भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय और राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण तथा पंजाब जैव विविधता बोर्ड के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 सन राइजिंग पब्लिक स्कूल ताजपुर में मनाया गया। जैव विविधता दिवस मनाने का उद्देश्य जीवो पशु पक्षियों पेड़ पौधों और समुद्री और धरती के सभी जीवो के लिए सुरक्षित वातावरण बनाना और उनका संरक्षण करना और उन्हें बचाना है। इस अवसर पर सन राइजिंग पब्लिक स्कूल के बच्चों के विभिन्न प्रकार की की प्रतियोगिताएं करवाई गई जिसमें बच्चों के द्वारा मास्क मेकिंग प्रतियोगिता में विभिन्न पेड़ पौधों पशु पक्षियों के मास्क बनाकर और उन्हें पहनकर जीव जंतुओं के प्रति अपना आभार प्रकट किया और उनको बचाने का संकल्प लिया तथा उनके लिए कार्य करने में सरकार को सहयोग देने के लिए हमेशा तैयार रहने का संकल्प दिया इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य वंदना अध्यापक अंजलि दीपिका बंदिता चंद्रप्रभा सुनीता इत्यादि ने भी बच्चों को संबोधन किया और देव शिवांश आयुष अन्य आराध्या सुप्रिया आंचल और माधुरी को विभिन्न प्रतियोगिताओं में उच्च स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार बांटे गए।

   

सम्बंधित खबर