पंजाब में चुनाव की तैयारियों में जुटी AAP:अरविंद केजरीवाल दो दिन करेंगे मीटिग, हलवारा एयरपोर्ट पर CM मान ने किया स्वागत

आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2027 के लिए तैयारियां शुरू कर दी। पार्टी के नेशनल कंवीनर अरविंद केजरीवाल चुनाव की तैयारियों के संबंध में दो दिन पंजाब दौरे पर हैं। दो दिन में वो पंजाब में अलग-अलग वर्ग के लोगों के साथ मीटिंग्स करेंगे। अरविंद केजरीवाल दोपहर की फ्लाइट से हलवारा एयरपोर्ट पहुंचे। वहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री व अरविंद केजरीवाल ने मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पार्टी के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो दो दिन पंजाब के दौरे पर हैं और इन दो दिनों में मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया के साथ मिलकर पंजाब के चुनाव पर चर्चा करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि इन दो दिनों में अलग-अलग वर्ग के साथ बैठकें की जाएंगी। इसके अलाव पार्टी नेताओं की भी बैठकें होंगी। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में आप को लेकर लोग बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि चार साल के बाद भी पंजाब में सरकार के प्रति लोगों का रवैया पॉजिटिव है जबकि पहले चार साल बाद लोग सरकार के खिलाफ हो जाते थे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बेहतरीन काम कर रही है और लोग सरकार के कार्यों की सराहना कर रहे हैं। CM मान ने लिया हलवारा एयरपोर्ट का जायजा मुख्यमंत्री भगवंत मान अरविंद केजरीवाल के पहुंचने से पहले एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग का जायजा लिया। सीएम मान ने कहा कि एयरपोर्ट को लेकर लुधियाना समेत मालवा के लोगों में बेहद उत्साह है। उन्होंने कहा कि सुबह की फ्लाइट अलग अलग देशों से आने वाली फ्लाइट से कनेक्ट करती है। जिसका लोगों को फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिन की फ्लाइट का समय बदलने की डिमांड एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से की जा रही है। उन्होंने बताया कि एयरफोर्स ने शाम को पांच बजे के बाद फ्लाइट न उठाने को कहा है इसलिए उसके बाद की फ्लाइट की अनुमति नहीं मिल रही है। शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर होगा एयरपोर्ट सीएम मान ने कहा कि एयरपोर्ट का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखने का प्रस्ताव पास करके केंद्र को भेज दिया है। जल्दी ही एयरपोर्ट का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रख दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने एयरपोर्ट पर लोगों से बात की और वो इसे लेकर बेहद खुश हैं। सीएम ने कहा कि इस एयरपोर्ट को बनाने में संजीव अरोड़ा का बहुत योगदान है। उनके प्रयासों से ही यह शुरू हो सका।

   

सम्बंधित खबर