पर्यावरण संरक्षण पर लोगों को किया जागरूक

लुधियाना| लुधियाना के वार्ड नंबर 89 में धार्मिक एकता वेलफेयर सोसाइटी की ओर से पर्यावरण संरक्षण को समर्पित पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम छावनी मोहल्ला जीटी रोड स्थित पेट्रोल पंप के बाहर खाली जगह पर हुआ, जहां विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। आयोजन सोसाइटी के प्रधान अजय कुमार सिद्धू के संरक्षण में किया गया। मौके पर मौजूद सदस्यों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में डॉ. अशोक वोहरा, डॉ. संजय शर्मा, पीआरओ लव सिद्धू, कृष्ण बत्रा, अंजू बहेल, मनी सिंह, दीपक सिंह, अर्जुन सिद्धू, विजय पांडे, सुखदेव रहेला, पारुश कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

   

सम्बंधित खबर