एनएफसीआई ने 11वीं सालगिरह मनाई

लुधियाना | एनएफसीआई ने अपनी 11वीं सालगिरह पर संस्थान परिसर में सुखमणि साहिब पाठ का आयोजन हुआ। पाठ के बाद अरदास कर संस्थान, विद्यार्थियों और सहयोगियों की उन्नति एवं समृद्धि की कामना की गई। इसके उपरांत लंगर सेवा आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों, पूर्व विद्यार्थियों और अन्य गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान केक काटा गया। एनएफसीआई के अनुसार, अब तक 1500 से अधिक सफलता की कहानियां सामने आई हैं। इस मौके पर निदेशक नितिन जोशी, अंजना जोशी, संजीव कश्यप, नवीन दुआ और सेंटर मैनेजर श्वेता छाबड़ा ने विद्यार्थियों, शिक्षकों व कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं।

   

सम्बंधित खबर