उत्तराखंड के गुरुद्वारा साहिब पर निहंगों का कब्जा:निहंगों का कबूलनामा-ऋषिकेश में सेवादारों को पीटा, नगरासू पहुंकर गुरुद्वारा साहिब की चौथी मंजिल पर किया कब्जा
- DSS Admin
- Jun 22, 2026
उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू में गुरुद्वारा साहिब की चौथी मंजिल पर निहंगों ने कब्जा कर दिया। निहंग तीन दिन से हथियार व ईंट पत्थर लेकर गुरुद्वारा साहिब की चौथी मंजिल में बैठे हैं। जिला प्रशासन की निहंगों से लगातार वार्ता चल रही है लेकिन निहंग अभी गुरुद्वारा साहिब से निकलने को तैयार नहीं हैं। नगरासू में गुरुद्वारा साहिब की चौथी मंजिल पर बैठे निहंग सिंहों ने पहले ऋषिकेश के गुरुद्वारा साहिब में सेवादारों से मारपीट की। वहां मामला थाने में पहुंचा तो निहंग थाने से निकलकर आ गए। निहंगों ने कबूल किया है कि वो श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर नहीं आए थे बल्कि वो कर्णप्रयाग कांड को लेकर यहां आए थे। गुरुद्वारा साहिब की चौथी मंजिल पर बैठे निहंग जगदीप सिंह अकाली ने एक मीडिया हाउस के साथ बात करते हुए दावा किया है कि नगरासू के गुरुद्वारा साहिब प्रबंधक गुरु मर्यादाओं का पालन नहीं कर रहे हैं। जिसकी वजह से यहां पर भी हाथापाई हुई। सेवादार बेअंत सिंह ने पुलिस व फौज बुलाई इसलिए उन्होंने चौथी मंजिल पर किला बना दिया है। निहंगों ने साफ कर दिया कि उन्होंने गुरुद्वारा साहिब पर कोई कब्जा नहीं किया है। गुरुघर के दरवाजे खुले हैं और लंगर हॉल भी खुला है। उन्होंने कहा कि जब तक श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा चलेगी वो यहीं पर रहेंगे ताकि यात्रा में सिख श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। उधर, रुद्रप्रयाग के जिला अधिकारी विशाल मिश्रा का कहना है कि नगरासू में स्थिति सामान्य है और यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। निहंगों के साथ बातचीत की गई है। डीएम का कहना है कि श्री हेमकुंड साहिब व श्री बद्रीनाथ जी की यात्रा निर्विघ्नरूप से चल रही है। कोई भी किसी तरह की अफवाहों में न हाएं। निहंग जगदीप सिंह अकाली ने कही ये अहम बातें… गुरुद्वारा संचालक बेअंत सिंह ने कही ये अहम बातें…

