लुधियाना| अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए थाना दुगरी की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बीरबल निवासी पंजाबी बाग, दुगरी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 12 बोतल अवैध शराब बरामद की है। जांच अधिकारी जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में गैरकानूनी तरीके से शराब बेचने का धंधा करता है और सब्जी मंडी कर्नैल सिंह नगर में शराब की खेप लेने के लिए आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर रेड कर आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 12 बोतल शराब बरामद हुई।

