लुधियाना में पहली तीन पॉजिशन पर लड़कियों का कब्जा:रिद्धिमा बोस 643 अंक लेकर जिले में फर्स्ट, सांची दूसरे, तरूणप्रीत तीसरे स्थान पर

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड की तरफ से जारी मेरिट सूची के अनुसार लुधियाना जिले में पहली तीन पॉजिशन पर एक ही स्कूल की तीन लड़कियों ने कब्जा किया। तेजा सिंह स्वतंत्र मैमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिमलापुरी की रिद्धिमा बोस ने 642 अंक लेकर दूसरा स्थान हासल किया है। इसी स्कूल की तरनप्रीत कौर ने 640 अंक हासिल करके जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट सूची में सबसे ज्यादा 38 स्टूडेंट लुधियाना के हैं लेकिन इस बार रिजल्ट के मामले में लुधियाना जिला सबसे फिसड्‌डी रहा। लुधियाना जिले का रिजल्ट 89.20 प्रतिशत रहा जिसकी वजह से जिलेवार रिजल्ट में लुधियाना सबसे आखिर में 23 वें नंबर पर रहा। जिले में बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल जमालपुर कॉलोनी की महक शर्मा ने 638 अंक लेकर जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया है। आरएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर की जसप्रीत कौर ने 637 अंक लेकर जिले में पांचवा स्थान प्राप्त किया है चिल्ड्रन वैली पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुंडिया कला के लक्ष्मण यादव व तेजा सिंह स्वतंत्र स्कूल की सुहाना ने भी 634 अंक लेकर जिले में छठा स्थान प्राप्त किया है दशमेश मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जीटी रोड दोराहा की रवनीत कौर, गुरु अमरदास पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रदीप कौर व मेरी मिनट पब्लिक हाई स्कूल न्यू अमर नगर के अंकित ने भी 633 अंक हासिल कर जिले में सातवां स्थान प्राप्त किया है तेजा सिंह स्वतंत्र की वर्षा, सीनियर नेशनल हाई स्कूल कृष्ण नगर के अंकुर व स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मनप्रीत सिंह ने भी 631 अंक हासिल कर आठवां स्थान हासिल किया।

   

सम्बंधित खबर