पंजाब में पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG भी हुई महंगी:लुधियाना में अब ₹88.75 हुआ रेट

पंजाब में आम जनता की जेब पर चौतरफा मार पड़नी शुरू हो गई है। हाल ही में राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद, अब सीएनजी (CNG) उपभोक्ताओं को भी बड़ा झटका लगा है। पंजाब के कई हिस्सों में सीएनजी सप्लाई करने वाली प्रमुख कंपनी थिंक गैस' (THINK Gas) ने अपनी कीमतों में सीधे 2 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा कर दिया है। बढ़ी हुई कीमतें बीते कल से ही लागू हो चुकी हैं। लुधियाना में अब ₹88.75 हुआ रेट अगर औद्योगिक नगरी लुधियाना की बात करें तो यहाँ थिंक सीएनजी के दामों में पूरा 2 रुपये का उछाल आया है। इस बढ़ोतरी से पहले लुधियाना में थिंक सीएनजी का रेट 86.75 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो अब बढ़कर 88.75 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। कल से ही शहर के सभी प्रमुख थिंक गैस स्टेशनों पर वाहन चालकों को इसी बढ़े हुए रेट के साथ गैस रीफिल करानी पड़ रही है।

   

सम्बंधित खबर