महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ के आरोप में साइंटिस्ट पर पर्चा दर्ज

लुधियाना| सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट हार्वेस्ट इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीआईपीएचईटी) कैंपस में अपनी ही महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। पुलिस कमिश्नर के स्तर पर हुई गहन जांच के बाद थाना पीएयू पुलिस ने संस्थान के ऑल इंडिया कोऑर्डिनेटेड रिसर्च प्रोजेक्ट में तैनात सीनियर साइंटिस्ट डॉ. योगेश कुमार सोमवंशी के खिलाफ 22 जून को एफआईआर दर्ज की है। फूड ग्रेन्स एंड ऑयलसीड्स प्रोसेसिंग डिवीजन की महिला वैज्ञानिक ने शिकायत में बताया कि हाल ही में लुधियाना में दोबारा पोस्टिंग होने पर डॉ. योगेश का व्यवहार उनके प्रति आपत्तिजनक हो गया। दूरी बनाने पर आरोपी ने उन्हें वॉट्सएप पर अभद्र व मानहानिकारक मैसेज भेजे। आरोपी ने दावा किया कि उसके पास पीड़िता की मॉर्फ्ड तस्वीरें व वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग हैं, जिन्हें वायरल कर वह उनका करियर और वैवाहिक जीवन बर्बाद कर देगा। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता की निजी तस्वीरें, चैट और पर्सनल जानकारियां बाहरी वेंडरों व साथियों को भेजकर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया। इस मामले की जांच संस्थान की आंतरिक शिकायत समिति भी कर रही है। हालांकि, आरोपी वैज्ञानिक का दावा है कि दोनों में पुरानी मित्रता थी और वे स्वेच्छा से चैट करते थे।

   

सम्बंधित खबर