सखी सरवर सरकार का साप्ताहिक कार्यक्रम

लुधियाना| सखी सरवर सरकार दरबार की ओर से गद्दीनशीन रिंकू बाबा जी की अध्यक्षता में साप्ताहिक कार्यक्रम का जोशी नगर हैबोवाल कलां में किया गया। उपस्थित भक्तों का मार्ग दर्शन करते हुए रिंकू बाबा ने कहा कि ठोकर खाकर गिरने वाले इंसान को तो कोई ना कोई संभाल लेगा। लेकिन जो इंसान कर्मो से गिर जाता है उसे कोई नहीं संभाल सकता। इस लिए हर वक्त खुदा की बंदगी करनी चाहिए। उसे सिर्फ खुदा ही संभाल सकता है। इस अवसर पर अविनाश सिक्का, मंजू सिक्का, अभिनव पाराशर, विशाल शर्मा शैली, सीमा शर्मा, पीयूष शर्मा, जैसिका, दिया, दृष्टि शर्मा, वरिंदर वर्मा, हैप्पी, सुखदेव वर्मा, सुखदेव सेवादार, बिंदर वर्मा, जतिंदर वर्मा, राकेश वर्मा व गोपाल आदि ने आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद विशाल भंडारा लगाया गया।

   

सम्बंधित खबर