मोगा में डीसी ऑफिस के बाहर किसानों का प्रदर्शन:बोले- पुलिस को ज्यादा अधिकार दिए जा रहे, गिरफ्तार किसानों को रिहा करें

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मोगा में आज किसानों ने डीसी ऑफिस के बाहर धरना दिया। दोपहर 11 बजे से शुरू हुआ यह धरना 3 बजे तक चला। बड़ी संख्या में किसान संगठनों के लोग धरने में शामिल हुए। किसान नेताओं का आरोप है कि पंजाब सरकार राज्य को पुलिस राज्य में बदल रही है। उनका कहना है कि पुलिस को ज्यादा अधिकार दिए जा रहे हैं और लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। 19 तारीख को खनौरी-शंभू बॉर्डर पर हुई कार्रवाई का किसान विरोध कर रहे हैं। उनकी मुख्य मांगें है कि गिरफ्तार किसानों की तत्काल रिहाई और प्रदर्शन के दौरान हुई संपत्ति के नुकसान की भरपाई। संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर संघर्ष समिति ने इस विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है। ये गैर-राजनीतिक संगठन सरकार की कथित जबरदस्ती का विरोध कर रहे हैं। किसान नेताओं ने आंदोलन के दौरान अपनी सभी मांगों को पूरा करने की मांग की है।

   

सम्बंधित खबर