मोगा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर बेहाल:जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, बदबू और बीमारियों के खतरे से लोग परेशान

शहर में सफाई कर्मचारियों की लगातार जारी हड़ताल के कारण सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मुख्य बाजारों, गलियों, सड़कों और रिहायशी इलाकों में जगह-जगह कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लग गए हैं। कई दिनों से कूड़ा न उठाए जाने के कारण इन स्थानों पर बदबू फैल रही है, जिससे निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के विभिन्न इलाकों में फैली गंदगी से वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। गर्मी के मौसम में कूड़े के ढेर पर मच्छरों और मक्खियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।स्थानीय निवासियों ने चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि यदि जल्द सफाई व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ सकता है। मांग पर अड़े हुए है सफाई कर्मचारी दूसरी ओर, हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक सरकार और संबंधित विभाग उनकी जायज मांगों को स्वीकार नहीं करते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। शहरवासियों ने सरकार और नगर काउंसिल प्रशासन से अपील की है कि वे इस मामले का जल्द समाधान निकालें और सफाई व्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाएं। लोगों का मानना है कि शहर की सफाई और आम जनता की सेहत से जुड़े इस गंभीर मुद्दे को लंबे समय तक लंबित नहीं रखा जाना चाहिए।

   

सम्बंधित खबर