मोगा में पति ने पत्नी को मारी गोली:नशे में धुत होकर आया, फायर कर भागा, तीन बच्चों की मां
- Admin Admin
- May 13, 2025

पंजाब के मोगा में एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान मंदीप कौर के रूप में हुई है। आरोपी पति चरणाम सिंह वारदात के बाद से फरार है। घटना मंगलवार सुबह 11 बजे की शांति नगर इलाके की है। घटना से पहले रात को मृतका ने अपनी ननद सुखदर्शन कौर को फोन कर बताया था कि उसका पति नशे में है। दोनों के बीच झगड़ा हो रहा है। सुबह सूचना मिली कि आरोपी ने पत्नी को गोली मार दी है। डीएसपी सिटी रविंदर सिंह ने बताया कि गोली लगने से मंदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के तीन बच्चे हैं। दो बच्चे विदेश में रहते हैं। एक बेटी की शादी अमृतसर में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी पति की तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतका के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।