मोगा नगर निगम पर 'आप' का एकतरफा कब्जा:50 में 30 वार्ड जीतकर प्रचंड बहुमत; कांग्रेस रो 7, शिअद व भाजपा को 3-3 सीटें

जहाँ फाजिल्का और अबोहर जैसे सीमावर्ती इलाकों में भाजपा ने बढ़त बनाई थी, वहीं मोगा नगर निगम में आम आदमी पार्टी ने एकतरफा 'क्लीन स्वीप' कर अपनी सांगठिनक मजबूती का लोहा मनवाया है। आधिकारिक परिणाम घोषित होने के बाद AAP ने 50 में से 30 सीटें जीतकर बहुमत हांसिल कर लिया है। जबकि कांग्रेस मात्र सात वार्डों में ही जीत सकी। इसके साथ पार्टी का मेयर बनना तय हो गया है। आप का मेयर बनना तय, पहले बन चुका था माहौल शाम तर आए परिणाम में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया है। आप' ने कुल 50 वार्डों में से 30 सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज किया है। वार्ड नंबर 44 से 'आप' की सरबजीत कौर की सर्वसम्मति से हुई जीत पहले ही पार्टी के पक्ष में माहौल बना चुकी थी। 30 सीटों के प्रचंड बहुमत के बाद अब मोगा नगर निगम में 'आप' का मेयर बनना पूरी तरह तय हो गया है। कांग्रेस और निर्दलीय 7 , बीजेपी शिअद को मात्र 3-3 सीटें दूसरी ओर, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी महज 7 वार्डों पर ही सिमट कर रह गई। वहीं शिरोमणि अकाली दल (SAD) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को केवल 3-3 वार्डों से संतोष करना पड़ा है। इस चुनाव में निर्दलीय (आजाद) उम्मीदवारों का भी बोलबाला रहा, जिन्होंने 7 वार्डों पर जीत का परचम लहराया। शांति पूर्ण रही मतगणना, जिला चुनाव अधिकारी-डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने नतीजों की आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि मोगा नगर निगम के लिए वोटों की गिनती की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई है। उन्होंने इस सफल और ऐतिहासिक चुनावी आयोजन के लिए पूरे चुनाव अमले, सुरक्षा बलों, विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों और मोगा की जागरूक जनता का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। पार्टीवार अंतिम स्थिति: आम आदमी पार्टी (AAP): 30 सीटें (स्पष्ट बहुमत) कांग्रेस (INC): 07 सीटें निर्दलीय (आजाद): 07 सीटें शिरोमणि अकाली दल (SAD): 03 सीटें भारतीय जनता पार्टी (BJP): 03 सीटें मोगा नगर निगम: सभी 50 वार्डों के विजेताओं की पूरी सूची

   

सम्बंधित खबर