मोगा में डीजे बंद कराने गई पुलिस टीम पर हमला:एएसआई घायल, 5 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

मोगा में डीजे बंद करवाने गई पुलिस की टीम पर कुछ लोगों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। यह घटना कोटकपूरा बाईपास स्थित कैम्ब्रिज स्कूल के पीछे देर रात हुई। हमले में एएसआई सूबा सिंह घायल हो गए, जिन्हें मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएसपी सिटी के अनुसार, 28 और 29 जून की दरमियानी रात करीब एक बजे 112 हेल्पलाइन पर शिकायत मिली थी। पड़ोसियों ने बताया था कि एक घर में तेज आवाज में डीजे बज रहा है और कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं। शिकायत के बाद पुलिसकर्मी गुरभेज सिंह और एएसआई सूबा सिंह मौके पर पहुंचे और डीजे बंद करने को कहा। डीजे बंद कराने गई पुलिस पर किया हमला पुलिस के डीजे बंद करने के कहने पर वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया। उन्होंने पुलिस टीम को घेर लिया और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में एएसआई सूबा सिंह को गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना सिटी साउथ मोगा पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 5 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा पुलिस ने इनमें से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान निरंजन सिंह, हरतेज, राकेश कुमार, मोनू यादव और मनी कुमार के रूप में हुई है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। डीएसपी सिटी जतिंदर सिंह गिल ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

   

सम्बंधित खबर