पठानकोट में नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू:नगर निगम पठानकोट और नगर परिषद सुजानपुर के लिए आज भरे जाएंगे नामांकन पत्र, रिटर्निंग अधिकारी तैनात

पंजाब राज्य चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत जिला पठानकोट में नगर निगम पठानकोट और सुजानपुर में नगर परिषद सुजानपुर के आगामी आम चुनावों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त पठानकोट डॉ. पल्लवी ने जानकारी देते हुए बताया कि उम्मीदवार आज से 16 मई तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। आयोग द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। पठानकोट के लिए तीन रिटर्निंग अधिकारी चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए 4 अधिकारियों को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इनमें पठानकोट नगर निगम के लिए 3 और सुजानपुर नगर परिषद के लिए एक अधिकारी की तैनाती की गई है। बता दें, नगर निगम पठानकोट के वार्ड 1 से 15 तक चुनाव लड़ने के चाहवान एसडीएम पठानकोट मनदीप सिंह मान के पास नायब तहसीलदार की अदालत, कमरा नंबर 122, जिला प्रशासनिक परिसर (DAC), मलिकपुर में नामांकन दाखिल करवा सकेंगे। एक्सियन पीएसपीसीएल भी शहर के रिटर्निंग अधिकारी जिला उपायुक्त डॉ. पल्लवी ने बताया कि नगर निगम पठानकोट के वार्ड 16 से 36 से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार पीएसपीसीएल कार्यालय, ढांगू रोड पठानकोट में प्रितपाल सिंह, एक्सियन पीएसपीसीएल के पास अपने नामांकन दाखिल करवाएंगे और वार्ड 37 से 50 तक के उम्मीदवार कार्यालय भूमि रक्षा अधिकारी, नजदीक प्राइमरी स्कूल, मलिकपुर में जिला भूमि रक्षा अधिकारी पठानकोट गुरप्रीत सिंह के पास अपनी दावेदारी पेश कर सकेंगे। सुजानपुर के उम्मीदवार मलिकपुर में भरेंगे नामांकन जिला उपायुक्त डॉ. पल्लवी ने बताया कि नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड 1 से 15 तक के सभी उम्मीदवार कार्यालय कोर्ट रूम, सहायक आयुक्त (ज), जिला प्रशासनिक परिसर, पठानकोट में एसडीएम धारकलां शंकर शर्मा निर्धारित तिथियों 13 से 16 मई के दौरान अपने फॉर्म जमा करवा सकते हैं। डॉ. पल्लवी ने स्पष्ट किया कि नामांकन पत्र केवल कार्य दिवसों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच ही स्वीकार किए जाएंगे।

   

सम्बंधित खबर