संगरूर में 5 बदमाश हथियारों समेत गिरफ्तार:हत्या, मर्डर के प्रयास और लूट मामलों में कई जिलों की पुलिस को थे वांछित
- Neha Gupta
- Jun 26, 2026
संगरूर पुलिस ने बुरे तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी डी दविंदर अत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि लोंगोवाल थाना क्षेत्र में हत्या, हत्या के प्रयास और रॉबरी जैसी गंभीर वारदातों में शामिल एक खतरनाक गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, गिरोह के पांच आरोपियों को भारी मात्रा में अवैध और जानलेवा हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलजीत सिंह उर्फ टल्लू , मनजिंदर सिंह उर्फ मनी, हरप्रीत सिंह उर्फ अनमोल और साहिल उर्फ नेपाली और प्रभजोत सिंह उर्फ प्रभ के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने इनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं, जिनमें 02 पिस्तौल 32 बोर देसी और 04 जिंदा राउंड, 01 पिस्तौल 315 बोर देसी और 02 जिंदा राउंड, 01 पिस्तौल 30 बोर देसी, 01 राइफल 12 बोर और 03 राउंड, 01 खपरा और 04 लोहे के पाइप शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि इन आरोपियों का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वे जिला संगरूर, मानसा, पटियाला और बरनाला पुलिस को हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में वांछित थे। फिलहाल, पुलिस ने उनका रिमांड लेकर उनसे गहन पूछताछ शुरू कर दी है। उम्मीद है कि इस पूछताछ में कई और अहम खुलासे होंगे।

