पीसीए मैदान में लड़कियों की थ्रोबॉल प्रतियोगिता

तरनतारन | पंजाब चिल्ड्रन एकेडमी के मैदान में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की लड़कियों की थ्रोबॉल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रतियोगिताओं का संचालन एक्सपर्ट कोचों और खेल शिक्षकों की देखरेख में किया गया। मुख्य मेहमान के रूप में एकेडमी के डायरेक्टर हरमनप्रीत सिंह और प्रिंसिपल संध्या खन्ना मौजूद रहे। अंडर-14 वर्ग में पंजाब चिल्ड्रन एकेडमी ने पहला, सेंट फ्रांसिस स्कूल जंडियाला गुरु ने दूसरा और सेंट फ्रांसिस स्कूल तरनतारन ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में भी पंजाब चिल्ड्रन एकेडमी पहले स्थान पर रही। सेंट फ्रांसिस स्कूल तरनतारन दूसरे और सेठ राम लाल स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। वहीं अंडर-19 वर्ग में सेंट फ्रांसिस स्कूल तरनतारन विजेता बना, जबकि पंजाब चिल्ड्रन एकेडमी दूसरे और सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमृतसर तीसरे स्थान पर रहा।

   

सम्बंधित खबर