चढ़ाई में बेकाबू हुई तेज रफ्तार कार, गलत दिशा में जाकर पहाड़ी से टकराई
- DSS Admin
- May 18, 2026
नाहन, 18 मई (हि.स.)। नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर सोमवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नाहन की तरफ से जा रही एक ऑल्टो कार सेन की सैर के समीप पहुंचते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार दोसड़का की ओर जा रही थी कि चढ़ाई में चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क से बाहर जाकर पहाड़ी से टकरा गया। गनीमत ये रही कि हादसे के समय सामने से कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चढ़ाई में भी काफी तेज रफ्तार में थी। चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया और कार अपनी साइड छोड़कर गलत दिशा में चली गई। इसके बाद वाहन सड़क किनारे बनी पानी निकासी नाली को पार करता हुआ पहाड़ी से जा टकराया और वहीं रुक गया।
हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुल गए, जिससे उसमें सवार युवक की जान बच गई। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
---------------

