शहीद एसपी अजय कुमार सिंह का शहादत दिवस मनाया गया

लोहरदगा, 4 अक्टूबर (हि.स.)। लोहरदगा के शहीद एसपी अजय कुमार सिंह का शहादत दिवस अजय उधान में शुक्रवार काे मनाया गया। यहां पुलिस के जवानों के द्वारा मातमी धून बजा कर एवं शस्त्र उल्टा कर शहीद एसपी को सलामी दी. र्सव धर्म प्राथना सभा का आयोजन किया गया।इस मौके पर शहीद एसपी अजय कुमार सिंह के पिता रामाश्रय सिंह नें पुष्प चक्र चढा कर एवं माल्यार्पण कर बेटे को श्रद्धा सूमन अर्पित किया। डीसी डा.प्रसाद कृष्ण वाघमारे सहित अन्य अधिकारियों एवं शहर के गणमान्य लोगों द्वारा श्रद्धा सूमन अर्पित किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोपी कृष्ण कुँवर

   

सम्बंधित खबर