जियारत के लिए कलियर आए युवक ने पिया तेजाब

हरिद्वार, 7 दिसंबर (हि.स.)। चंडीगढ़ से जियारत के लिए कलियर शरीफ आए एक युवक ने पत्नी से झगड़े के बाद ज़हरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। रुड़की सिविल अस्पताल लाए गए युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार सरताज नाम का एक युवक अपने परिजनों के साथ चंडीगढ़ से कलियर में जियारत के लिए आया था। जियारत के बाद वह ट्रेन से अपने घर वापसी के लिए रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया। युवक गुस्से में स्टेशन से बाहर आ गया। इस बीच उनकी ट्रेन भी छूट गई। करीब दो घंटे बाद युवक स्टेशन के समीप ही गंभीर हालत में मिला। परिजनों को उसने बताया कि उसने टॉयलेट साफ करने वाले तेजाब को पी लिया है।

पुलिस अधीक्षक देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि एक युवक के परिजन उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे थे,जहां हालत गंभीर मिलने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

   

सम्बंधित खबर