डॉक्टर ने महिला स्टाफ से पूछा-कंडोम कैसे यूज करते है:फतेहाबाद सरकारी अस्पताल में हंगामा, महिलाएं बोलीं-15 दिन पहले जॉइनिंग, फ्रेंडली माहौल बनाने को कहता

हरियाणा के फतेहाबाद में स्थित पॉली क्लीनिक के प्रभारी डॉक्टर पर महिला स्टाफ ने गंभीर आरोप लगाए हैं। 10 से ज्यादा महिला सदस्यों ने पहले मीडिया के सामने अपनी शिकायत रखी। इसके बाद कार्यकारी सीएमओ डॉ.बुधराम के सामने डॉक्टर को खूब खरी खोटी सुनाई। महिला ने आरोप लगाया कि रजिस्टर में महिला स्टाफ के नाम के आगे मिस लगा होने पर पूछता है कि सभी स्टाफ अनमैरिड है क्या। आप सभी यहां पर फ्रेंडली माहौल बना कर रखेंगे। यहां की कोई भी और किसी भी प्रकार की बात घर नहीं करनी। इसके अलावा महिला स्टाफ के सामने ही निरोध बिंदु न बोलकर बार-बार कंडोम शब्द इस्तेमाल किया। पूछा कि इसका इस्तेमाल कहां-कहां किया जाता है। ओपीडी स्लिप पर लिखे शब्दों को लेकर भी बार-बार गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया। स्टाफ सदस्यों ने डॉक्टर पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, कार्यकारी सीएमओ ने मामला बढ़ते देख आरोपी डॉक्टर डॉ. नरेंद्र कुमार का ट्रांसफर भूना कर दिया है। बताया कि 1 मई को ही डॉक्टर ने हिसार से ट्रांसफर होकर फतेहाबाद में कार्यभार संभाला था। उन्हें पॉली क्लीनिक का प्रभारी लगाया गया था। यहां जानिए महिला स्टाफ सदस्यों ने क्या बताया… रजिस्टर में नाम के आगे मिस लिखने पर उठाए सवाल महिला स्टाफ सदस्यों ने बताया कि वे इस कार्यालय में 2013 से विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं। 1 मई को ही डॉक्टर डॉ. नरेंद्र कुमार ने कार्यभार संभाला है। 11 मई को सभी स्टाफ को कमरा नंबर 5 में उपस्थिति रजिस्टर लेकर बुलाया। रजिस्टर में महिला स्टाफ के नाम के आगे मिस लगा होने पर कहा कि सभी स्टाफ अनमैरिड है क्या। इस पर सभी महिला स्टाफ मना कर दिया। डॉक्टर ने आगे कहा गया कि आपके नाम के आगे मिसेज लगा होना चाहिए, मिस क्यों लगाया गया है। इससे पता नहीं चलता कि कौन सा स्टाफ शादीशुदा है और कौन अविवाहित। इसके बाद सभी स्टाफ को कहा गया कि आप सभी यहां पर फ्रेंडली माहौल बना कर रखेंगे। यहां की कोई भी और किसी भी प्रकार की बात अपने घर नहीं करनी है। महिला लैब तकनीशियन से बोला-आपकी तो यहां जरूरत स्टाफ सदस्यों ने आरोप लगाया कि क्लेरिकल स्टाफ को भेजने के बाद एक लैब तकनीशियन ने डॉक्टर से कहा कि उसका बच्चा छोटा है, उसे वह साथ लाती है। वह दूसरे कमरे में सोया है, उसको संभालकर आ रही है। इस पर उससे कहा गया कि आप कहां जा रही हैं मैडम, आपकी तो जरूरत है यहां है। किसी और से कहो कि आपका बच्चा देख लेगा। अभी तो आपसे बहुत सारी बातें करनी हैं। कंडोम कैसे यूज करते है, डेमा देकर बताता हूं आरोप है कि 13 मई को महिला स्टाफ के साथ वार्तालाप करते हुए सेक्स और सेक्सुअल रिलेशन के बारे में अश्लील शब्दों का प्रयोग किया। बार बार मेल-फीमेल रिलेशन के बारे में बातें करते रहे। इसी समय ओपीडी पर्ची के बाकी सभी बिन्दुओं के बारे में चर्चा न करके महिला स्टाफ के सामने निरोध बिंदु न बोलकर बार-बार कंडोम शब्द इस्तेमाल किया। फिर पूछा कि इसका इस्तेमाल कहां कहां किया जाता है। कहा कि आजकल के समय में कंडोम बहुत आ रहे हैं, क्या आप लोगों को इसके सही इस्तेमाल का तरीका पता है। यदि पता है तो बताओ नहीं तो मैं डेमो देकर बताता हूं। यह सुनकर महिलाएं चुप रही। इस पर डॉक्टर ने आगे कहा कि आपको सब पता है, लेकिन बताना कोई नहीं चाहता, इस बारे में खुलकर बात करो। महिला स्टाफ की सीट पर बैठकर कहा- क्या मजेदार पर्ची है महिला स्टाफ सदस्यों ने आरोप लगाया कि एक महिला की सीट पर बैठककर ओपीडी स्लिप हाथ में लेकर डॉक्टर ने गलत व्यवहार के साथ कहा कि क्या मजेदार पर्ची है। हाथ में लेते ही अच्छी लग रही है। इसके बाद ओपीडी स्लिप पर लिखे शब्दों को लेकर महिला स्टाफ के सामने ही बार-बार गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया। महिला स्टाफ सदस्यों ने अपनी शिकायत की कॉपी फतेहाबाद के डीसी, स्वास्थ्य सेवाओं के डायरेक्टर जनरल, विभाग के एसीएस और महिला पुलिस थाना को दी है। इसमें डॉक्टर पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सभी महिला स्टाफ सदस्य मेरी बहनें, सॉरी फील करता हूं: डॉक्टर वहीं, पॉली क्लीनिक प्रभारी डॉ.नरेंद्र कुमार ने कहा कि सभी महिला स्टाफ सदस्य मेरी छोटी बहनें है। साढ़े 16 साल की सर्विस में ऐसी कभी कोई बात नहीं हुई। मैं तो ड्यूटी में काम आने वाली छोटी-छोटी बातें समझा रहा था। महिला स्टाफ को बस मिस अंडरस्टैंडिंग हुई हैं। मेरी ऐसी कोई भावना नहीं थी। फिर भी किसी को बुरा लगा तो मैं सॉरी फील करता हूं। डॉक्टर को भूना भेजा: कार्यकारी सीएमओ फतेहाबाद के कार्यकारी सीएमओ डॉ.बुधराम ने बताया कि पॉली क्लीनिक की महिला स्टाफ सदस्यों की शिकायत मिली है। स्टाफ सदस्यों ने मिलकर भी अपनी बात रखी है। हालांकि, डॉक्टर के कार्यकाल में पहले ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। पहली बार ऐसी स्थिति बनी है। फिर भी हमने डॉक्टर को भूना भेज दिया है।

   

सम्बंधित खबर