गुरुग्राम में 2 बदमाशों का एनकाउंटर, एक की मौत:सिंगर फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गेनाइजर के घर की थी फायरिंग, पुलिसकर्मी को भी गोली लगी

गुरुग्राम में पुलिस ने आज दो बदमाशों का एनकाउंटर कर दिया। क्रॉस फायरिंग में एक बदमाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक गुरुशेर पंजाब के तारतारण का रहने वाला है। गुरुशेर सिंह उर्फ शेरा (23) व जसपाल उर्फ बबल (28) दोनों पंजाब के तरन तारन के रहने वाले हैं। क्राइम ब्रांच की टीम उन्हें तरन तारन से ही पकड़ कर लाई थी। 2 मई की रात को हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गेनाइजर सौरभ के घर भी दोनों ने फायरिंग की थी। जिसमें उसके PSO हरियाणा पुलिस के जवान कुलबीर को गोली लगी थी। इस समाचार को हम लगातार अपडेट कर रहे है…

   

सम्बंधित खबर