बेरी MLA रघुवीर कादियान अस्पताल में एडमिट:CM मिलने पहुंचे, मोहाली में हुई हिप की सर्जरी, दो दिन से इलाज जारी
- Admin Admin
- May 14, 2025

झज्जर के बेरी से कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह कादियान रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में एडमिट हुए हैं। साल में एक बार रूटीन चेकअप कराने अस्पताल में एक दिन के लिए एडमिट होते हैं। उनके अस्पताल में भर्ती होने का पता चलते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी बीते दिन उनसे मिलकर हालचाल जाना है। डॉ. रघुवीर सिंह कादियान के हालचाल के बारे में उनके सेवादार गणेश ने बताया कि दो दिन पहले ही मोहाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती हुए हैं। बताया कि वे रूटीन चैकअप के लिए भर्ती हुए थे। भर्ती होने के बाद उनके हिप में कोई परेशानी के कारण छोटा ऑपरेशन किया गया है। विधायक के हिप पर 3-4 टांके आए हैं। 7 साल पहले बदलवाए थे घुटने सेवादार गणेश ने बताया कि रूटीन चैकअप हुआ है, विधायक बिल्कुल स्वस्थ हैं। वहीं कई साल पहले विधायक ने हिप की सर्जरी कराई थी, जिसके कारण उनके हिप में कोई छोटी सी दिक्कत के कारण उन्हें टांंके लगवाने पड़े हैं। बेरी से कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह कादियान की उम्र 81 साल की हो चुकी है। हालांकि उन्होंने करीब सात साल पहले अपने दोनों घुटनों में दर्द रहने के चलते सर्जरी करा बदलवा दिया था।