करनाल के बूस्टिंग स्टेशन पर चोरी:दूसरी बार चोरी करके ले गए कॉपर की केबल, नगर निगम ने दी पुलिस को शिकायत

हरियाणा में करनाल शहर के जाटों गेट स्थित बूस्टिंग स्टेशन पर दोबारा चोरी की वारदात सामने आई है। इस बार चोरों ने स्टेशन से करीब 15 मीटर कॉपर केबल चुराई है। इससे पहले भी अप्रैल महीने में यहां से लगभग 35 मीटर कॉपर केबल गायब हो चुकी है। दोनों घटनाओं में कुल 92 हजार रुपए की कॉपर केबल चोरी की जा चुकी है। नगर निगम के सहायक अभियंता ने इस संबंध में थाना शहर करनाल में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रात 1:30 बजे फिर घुसे चोर, ले गए 15 मीटर तार नगर निगम करनाल द्वारा दिए गए लेटर में बताया गया है कि जाटों गेट पर बने बूस्टिंग स्टेशन में दो मोटर 120 HP की, स्टार्टर और कॉपर केबल लगी हुई हैं। इसी स्टेशन से 20-21 अप्रैल की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे चोर घुसे और 15 मीटर कॉपर केबल काटकर ले गए। इससे पहले अप्रैल के पहले हफ्ते में भी 35 मीटर केबल चोरी हो चुकी थी। दोनों घटनाओं में कॉपर केबल की कुल कीमत लगभग 92 हजार रुपए आंकी गई है। नगर निगम की तरफ से सहायक अभियंता ने दी शिकायत इस मामले में नगर निगम करनाल के सहायक अभियंता मदन मोहन गर्ग ने एक पत्र थाना सिटी में सौंपा है। पत्र में साफ तौर पर लिखा गया कि निगम की संपत्ति को बार-बार नुकसान पहुंचाया जा रहा है और चोरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस ने सहायक अभियंता की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। HC नरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जाएंगे ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

   

सम्बंधित खबर