कुरुक्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल:टांगों में लगी गोलियां, फिरौती के लिए शहर में आए; 1 पटियाला का रहने वाला

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में रात 2 बजे CIA-1 और 2 बदमाशों के बीच लिंक रोड पर मुठभेड़ हो गई। क्रॉस फायरिंग में दोनों बदमाशों की टांगों में गोलियां लगीं हैं। घायल अवस्था में दोनों को पहले CHC शाहाबाद और फिर LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों की पहचान पटियाला के सोनू राम और कुरुक्षेत्र के अभिजीत के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक फिरौती के इरादे से दोनों बदमाश शहर में दाखिल हुए थे। दोनों काका राणा गैंग के शूटर हैं। उनको शहर में किसी व्यापारी के घर फायरिंग करने का टास्क मिला था। पुलिस को इनपुट मिला CIA-1 की टीम को शरीफगढ़ के पास लिंक रोड पर 2 संदिग्धों के घूमने का इनपुट मिला था। CIA-1 की टीम ने मौके पर पहुंचकर उनकी घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी क्रॉस फायरिंग की और दोनों को घायल कर दबोच लिया। दोनों बदमाश LNJP अस्पताल में रेफर टीम ने दोनों बदमाशों को काबू कर CHC शाहाबाद पहुंचाया, जहां से उनको LNJP अस्पताल रेफर कर दिया है। यहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस की टीम बदमाशों पर नजर रखे हुए है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा होगा।

   

सम्बंधित खबर