हरियाणा के बोर्ड टॉपर्स से CM सैनी की बात, VIDEO:देर रात स्टाफ से मिलवाया फोन; दीपांशु के पिता से बोले- बधाई आपको, बेटा और ऊंचाई पर जाए
- DSS Admin
- May 17, 2026
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के हरियाणा शिक्षा बोर्ड टॉपर्स मेधावियों से बात की। देर रात सीएम आवास से ही सीएम ने स्टाफ से कहकर 10वीं और 12वीं के टॉपर्स के घर फोन मिलवाया। इसके बाद सीएम सैनी ने मेधावियों से बोले- “परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रत्येक छात्र-छात्रा को हरियाणा सरकार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।” मुख्यमंत्री ने इस दौरान सभी मेधावी विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए कहा, हरियाणा सरकार हर कदम पर अपनी युवा शक्ति के साथ है। सीएम सैनी ने इस दौरान उनके माता-पिता से भी बात कर उन्हें बच्चों को और ऊंचाई पर जाने की शुभकामनाएं प्रेषित दी। नांगल चौधरी के रहने वाले हैं दीपांशु हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में महेंद्रगढ़ (नांगल चौधरी) के दीपांशु ने राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने कुल 500 में से 498 अंक प्राप्त किए हैं। दीपांशु बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भुंगारका के छात्र हैं और वे इस मेरिट लिस्ट में एकमात्र लड़के हैं। महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी के रहने वाले दीपांशु ने अपनी शानदार सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। दीपांशु भविष्य में आईआईटी (IIT) की तैयारी कर इंजीनियर बनना चाहते हैं। इस वर्ष 10वीं की परीक्षा में कुल 16 छात्रों ने टॉप-3 की मेरिट सूची में जगह बनाई है। रेवाड़ी-भिवानी की बेटियां रहीं टॉपर हरियाणा बोर्ड (HBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में रेवाड़ी और भिवानी की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर टॉप किया है। 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में रेवाड़ी की दीपिका ने 500 में से 499 अंक प्राप्त करके पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इस वर्ष लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों पर अपना कब्ज़ा जमाया है। वहीं, 10वीं कक्षा में भिवानी (आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मिराण) की दीपिका ने 500 में से 499 अंक (99.8%) हासिल कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

