चंडीगढ़ से पकड़ा गया कस्टडी से भागा आरोपी:अस्पताल से निकलते ही बाइकर से मांगी लिफ्ट, पुलिस को अहाते में बैठा मिला
- Admin Admin
- Jan 14, 2026
पंचकूला में पुलिस कस्टडी से भागने का आरोपी क्राइम ब्रांच टीम ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी चंडीगढ़ के एक अहाते हुए बैठा हुआ था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर पंचकूला लेकर पहुंची है। पंचकूला के सेक्टर-14 थाना में एरिया सब्जी मंडी के दुकानदार सतेंद्र ने शिकायत दी थी कि 10 जनवरी को वह रेहड़ी पर सब्जी बेच रहे थे। उनके पैसे गल्ले में थे जो रेहड़ी पर ही रखा था। जब वह सब्जी ठीक करने लगे, इतने में युवक आया और उनका गल्ला लेकर भाग गया। उस समय उसमें 6 हजार रुपए थे। चोरी कर भाग रहे युवक को फड़ी लगाने वाले दीनानाथ ने पावर कॉलोनी फेस -2 इंडस्ट्रियल एरिया के पास रोड पर भागकर पकड़ा। फिर भी उसे लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। इसी युवक की सोमवार को पेश किया जाना था। बाइक से लिफ्ट लेकर फरार गिरफ्तार किए गए आरोपी दीपक ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि अस्पताल से निकलते ही उसने बाइकर से लिफ्ट लेकर वह राजीव कालोनी पहुंचा। जहां से वह चंडीगढ़ के मौली जागरां पहुंचा। जहां से सेक्टर-52 के अहाते में पहुंच गया। 3 पॉइंट्स में जानिए कैसे घटी घटना...



