रेवाड़ी में प्रॉपर्टी डीलर से 35 लाख रुपए ठगे:ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच; सोशल मीडिया पर देखा था इन्वेस्टमेंट विज्ञापन
- Admin Admin
- Apr 21, 2025

रेवाड़ी में प्रॉपर्टी डीलर को ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 35 लाख रुपए ठग लिए गए। ठगों ने उसे इन्वेस्टमेंट टिप्स देने का भरोसा दिया था। साइबर थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेवाड़ी शहर के यादव नगर निवासी मनोज कुमार यादव ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। फरवरी माह में उसे सोशल मीडिया पर एक इन्वेस्टमेंट कंपनी का विज्ञापन देखा। उसके बाद उसके वॉट्सऐप कॉल आई। उसे इन्वेस्ट करने के लिए ट्रेडिंग टिप्स देने लगे। उसे ऑस्क इन्वेस्टमेंट मैनेजर एलटीडी के नाम से एक ऐप डाउनलोड करवाया। कंपनी के कहने पर शुरुआत में उसने 6 मार्च को 3 लाख रुपए उसने जमा करवाए और ट्रेडिंग करना शुरू कर दिया। 18 मार्च को उसने 2 लाख रुपए जमा करवाए। 23 मार्च को उसने उनके कहने पर साढे 8 लाख रुपए जमा करवाए। उसके बाद 7 अप्रैल को उसने 25 लाख 67 हजार 747 रुपए जमा करवाए। उसे वर्चुअल 75 लाख रुपए का लाभ दिखने लगा। उसने रुपए विड्राल करना चाहे तो विड्राल नहीं हुए। जब विड्राल के लिए कंपनी से बात की तो उन्होंने 15 प्रतिशत कमीशन के 10 लाख 74 हजार रुपए और मांगें तो उसे फ्रॉड का एहसास हुआ। खातों की हो रही है जांच : ASI संदीप साइबर थाना रेवाड़ी के जांच अधिकारी ASI संदीप ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच चल रही है। जिन खातों में पैसे ट्रांसफर हुए हैं, उनकी डिटेल खंगाली जा रही है। खातों के जरिए आरोपियों तक जल्द पहुंचा जाएगा।