जनता दरबार में चार मामलो का हुआ निष्पादन

किशनगंज,05अक्टूबर(हि.स.)। सदर थाना सहित जिले के सभी थानों में शनिवार को जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार लगाया गया।

सदर थाना में भी जनता दरबार लगाया गया। जिसमें चार मामलों का निष्पादन किया गया। सीओ राहुल कुमार व अवर निरीक्षक कुंदन कुमार की मौजूदगी में जनता दरबार लगाया गया।

डीएम व एसपी के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को जिले के सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है। अलग-अलग थाना में लगाये गए जनता दरबार में फरियादियों की भीड़ जुटी। दूर दराज के गांवों से भी लोग फरियाद लेकर पहुंचे। जनता दरबार में थाना क्षेत्र के कई लोग अपनी अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचे थे।

हिन्दुस्थान समाचार / धर्मेन्द्र सिंह

   

सम्बंधित खबर