असमिया भाषा को शास्त्रीय भाषा की मान्यता के लिए मार्घेरिटा ने दी बधाई

गुवाहाटी, 04 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री पवित्र मार्घेरिटा ने मीडिया में आज जारी एक बयान में कहा है, असमिया भाषा को भारत की शास्त्रीय भाषा के रूप में मान्यता दी गई है। प्रत्येक असमिया और असम के लोगों को बधाई।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, असम प्रकाशन परिषद और इस दिशा में प्रयास करने वाले हर राष्ट्रीय संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि मातृभाषा असमिया हजारों वर्षों से शक्तिशाली और सदाबहार रही है। यह उन पूर्वजों की सेवा करती है, जिन्होंने इसे वर्तमान स्तर पर लाया है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

   

सम्बंधित खबर