बठिंडा में कार ने व्यक्ति की टांग कुचली:मार्केट में पैदल जा रहा था, गंभीर हालत में एम्स रेफर

बठिंडा में ए.सी. मार्केट के पास एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति की टांग कुचल दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान लाल सिंह बस्ती निवासी 40 वर्षीय काला सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कार की टक्कर से काला सिंह सड़क पर गिर पड़े और उनकी टांग बुरी तरह कुचल गई। यह घटना ए.सी. मार्केट के समीप हुई। हादसे की सूचना सहारा मुख्यालय को मिली, जिसके बाद सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के विक्की कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने गंभीर रूप से घायल काला सिंह को तुरंत अस्पताल की आपातकालीन वार्ड में पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तत्काल उनका उपचार शुरू किया। हालांकि, घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बठिंडा एम्स अस्पताल रेफर कर दिया है।

   

सम्बंधित खबर