बटाला अस्तपाल में भर्ती बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागा:कांग्रेस नेता पर की फायरिंग, एनकाउंटर के बाद कराया गया था भर्ती
- Admin Admin
- Dec 06, 2025
गुरदासपुर जिले में बटाला के सिविल अस्पताल से कांग्रेस नेता गौतम सेठ पर गोली चलाने का आरोपी कवलजीत सिंह उर्फ लवजीत सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस घटना के बाद बटाला पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आरोपी कवलजीत सिंह 21 नवंबर को कांग्रेस नेता गौतम गुड्डू सेठ की दुकान पर हुई फायरिंग की घटना में शामिल था। यह फायरिंग फिरौती न देने के कारण की गई थी। पुलिस ने 27 नवंबर को कवलजीत सिंह काे पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली मारकर अरेस्ट किया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए बटाला के सरकारी अस्पताल के प्राइवेट वार्ड के कक्ष में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार, आरोपी आज दोपहर करीब 2 बजे पुलिस हिरासत से फरार हो गया। सुरक्षा के लिए गार्ड भी तैनात थे, लेकिन आरोपी अपनी हाथघड़ी बिस्तर पर छोड़कर भागने में सफल रहा। सिटी थाना प्रभारी ने पुष्टि की कि एनकाउंटर में घायल आरोपी, जो इलाज के लिए भर्ती था, वह फरार हो गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने सभी नाकों पर सूचना दे दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यहां देखें फोटो...



