गुरदासपुर के बरजिंदर सिंह बने लेफ्टिनेंट:ट्रेनिंग के बाद पहली बार गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत; गुरुद्वारा कमेटी ने किया सम्मानित

गुरदासपुर के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने बरजिंदर सिंह अपने पैतृक गांव ढेसियां पहुंचे। विधानसभा हलका डेरा बाबा नानक के गांव ढेसियां के निवासी बरजिंदर सिंह ने चार साल की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद यह उपलब्धि हासिल की है। गांव पहुंचने पर उन्होंने परिवार सहित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी ने लेफ्टिनेंट बरजिंदर सिंह और उनके परिवार के लिए अरदास की। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बरजिंदर सिंह और उनके परिवार के सदस्यों को श्री साहिब भेंट कर सम्मानित किया। परिवार के सदस्यों ने भांगड़ा किया इसके बाद गांववासियों और रिश्तेदारों ने लेफ्टिनेंट बरजिंदर सिंह को गुलदस्ते भेंट किए। गांववासियों और परिवार के सदस्यों ने भांगड़ा डालकर अपनी खुशी का इजहार किया। लेफ्टिनेंट बरजिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने साल 2022 में एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उन्होंने अपनी तीन साल की ट्रेनिंग पुणे से और एक साल की ट्रेनिंग देहरादून से पूरी की है। बरजिंदर सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता प्रिंसिपल रतन सिंह और माता बलविंदर कौर को दिया। उनके माता-पिता ने बताया कि उनके दो बेटे हैं, जिनमें से छोटा बेटा कनाडा में पढ़ाई कर रहा है, जबकि बरजिंदर सिंह ने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अपने बेटे पर गर्व व्यक्त किया।

   

सम्बंधित खबर