"जंग-ए-आजादी' का शैक्षणिक भ्रमण किया

जालंधर| रविन्द्र खुल्लर मैमोरियल गीता मंदिर मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए जंग-ए-आजादी संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 5 वीं से सातवीं तक के विद्यार्थियों को पंजाब के इतिहास और शहीदों के बलिदान की जानकारी फिल्म प्रस्तुति द्वारा दी गई। पंजाब के इतिहास के बारे में आर्ट गैलरी के माध्यम से चित्र दर्शन करवाए गए। इस भ्रमण के द्वारा विद्यार्थियों ने यह अनुभव किया कि किस प्रकार हमारे शहीदों ने पंजाब की रक्षा के लिए विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। प्रिंसिपल अबकार सिंह ने बताया कि बच्चों के जीवन में शैक्षिक भ्रमण का विशेष महत्व है, जिससे उनके ज्ञान में वृद्धि होती है। यहां मीना शर्मा, नवदीप कौर, रितिका शर्मा, साक्षी शर्मा, टीना वालिया व उषा मौजूद रहे।

   

सम्बंधित खबर