जालंधर| डीएवी कॉलेज ने डीबीटी स्टार कॉलेज योजना के तत्वावधान में सात दिवसीय "नवोन्मेष - सतत भविष्य के लिए नवाचार और अंतःविषय अनुसंधान" शीर्षक संकाय विकास कार्यक्रम (एफडीपी) आयोजित किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जीएस बेदी, निदेशक पशुपालन, पंजाब, वरिष्ठ उप-प्राचार्य प्रो. कुंवर राजीव, उप-प्राचार्य प्रो. सोनिका दानिया; रजिस्ट्रार प्रो. अशोक कपूर रहे। संयोजक डॉ. पुनीत पुरी ने एफडीपी के आयोजन का महत्व बताया। डॉ. बेदी ने नीतियों को लागू करने के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ता डॉ. संजीव ठाकुर ने बढ़ती जनसंख्या को भोजन उपलब्ध कराने के लिए कृषि फसलों के महत्व और उनकी खेती के अच्छे तरीके बताए। पर प्रकाश डाला। प्रो. अनीश दुआ ने डेली के विचार की वकालत की- अपनी रुचियों को पहचानने, उसके लिए काम करने और समय के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।



