भास्कर न्यूज | जालंधर लायंस क्लब जालंधर सेवक की ओर से प्रधान रंजना शर्मा की अध्यक्षता में प्रयास स्कूल में सेवा प्रोजेक्ट किया गया। इस दौरान बच्चों को स्टेशनरी के अलावा स्वैटर बांटे गए। पूर्व गवर्नर कुलदीप सिंह के अलावा क्लब प्रधान रंजना शर्मा, नमिंदर वालिया, रजिंद्र मैगी को पिन लगा कर सम्मानित किया गया। यहां मनमोहन कपूर, डॉ. राकेश शर्मा, नरिंदर सिंह, आकाशदीप, कुलदीप सिंह भी मौजूद थे।



