जालंधर| अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में फूड फॉर हंगर के तहत पिंगलवाड़ा मखदूमपुरा में लंगर लगाया। प्रोजेक्ट में आरके सेठ ने बहू प्रीती सेठ के जन्मदिन पर सहयोग किया। रीजन चेयरमैन कुलविंदर फुल्ल ने बताया कि क्लब हर तरह के समाज सेवा प्रोजेक्ट कर रहा है। सचिव अशोक बजाज ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पूर्व प्रधान केवल शर्मा, दया कृष्ण छाबड़ा, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ जगन्नाथ सैनी, सीनियर वाइस प्रधान विनोद कुमार कौल, अशोक कुमार, आरके सेठ, प्रीती सेठ, जयदेव मल्होत्रा, क्षनरेंद्र शर्मा, मोहित सेठ, केएल कौंडल व अन्य मौजूद रहे।



