श्री बालाजी सेवा समिति ने किया पाठ

जालंधर| श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से अम्बिका कॉलोनी स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ श्रद्धापूर्वक किया गया। विद्वानों ने विधिवत पूजन किया। पूजन के बाद भक्तों ने सामूहिक पाठ कर भक्तिमय माहौल बनाया। यहां अनिल शर्मा, सुमित कालिया, अमित गुप्ता, रोहित शर्मा, मदन लाल मेहता, संदीप मेहता, तिलक राज शर्मा, जगदीश हांडा, अजय कुमार, राजिंदर कपूर आदि मौजूद रहे।

   

सम्बंधित खबर