लुधियाना के स्वतंत्र नगर में फायरिंग:बाइक सवार बदमाशों ने पहले डाक्टर को पीटा,फिर दो गलियों छोड़ चलाई गोलियां

पंजाब के लुधियाना में देर शाम गोली चलने का मामला सामने आया है। यह घटना स्वतंत्र नगर की है। इससे पहले इन्हीं बदमाशों ने ग्रेवाल कालोनी में एक डॉक्टर की दुकान पर हमला किया है। इन बदमाशों ने डॉक्टर की दुकान पर जमकर तोड़फोड़ की है। दुकान के अंदर और बाहर ईंटों से हमला किया गया है। दुकान के शीशे पूरी तरह से बदमाशों ने तोड़ दिए है। जानकारी देते हुए कांग्रेसी नेता नरेश उप्पल ने कहा कि ग्रेवाल कालोनी में डॉक्टर पाल की क्लिनिक है। वहां 3 बाइकों में करीब 8 से 9 युवक पहुंचे। जिन्होंने इलाके में शोर-शराबा मचाया। घायल युवक का उपचार करवाने आए थे बदमाश डॉक्टर पाल मुताबिक इन युवकों में कुछ युवक घायल थे। कभी वह यहां उपचार करवाने की बात कह रहे थे तो कभी सिविल अस्पताल जाने की बात कर रहे थे। डॉक्टर पाल मुताबिक उन्होंने उसने कहा कि वह चाहे सिविल अस्पताल चले जाए या उनसे उपचार करवा ले। यह बात सुनकर गुस्से में आए बदमाशों ने उनकी क्लिनिक पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने ईंटें मार कर दुकान तोड़ी और उनके होंठ पर पत्थर मारा। मारपीट करने के बाद ये बदमाश मौके से फरार हो गए। दो गलियां छोड़ बदमाशों ने की फायरिंग कुछ ही देर बाद पता चला कि दो गलियां छोड़ कर इन बदमाशों ने फायरिंग की है। फायरिंग की घटना में कोई मरा नहीं है। लोगों ने तुरंत थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल पर पहुंचे ASI कश्मीर सिंह ने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। अभी एक व्यक्ति को काबू किया है। हमले का कारण अभी पता नहीं चल सका है।

   

सम्बंधित खबर