लुधियाना में शिवसेना नेता को जान से मारने की धमकी:आरोपी ने सोशल मीडिया पर डाली थी ​वीडियो, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

पंजाब के लुधियाना में शिवसेना (लायन) के पंजाब अध्यक्ष मनीष वर्मा को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मनीष वर्मा ने शिकायत में कहा कि 5 नवंबर को उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो देखा, जिसमें एक आरोपी उन्हें, उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित अरोड़ा और अन्य नेताओं को जान से मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस उस फेसबुक आईडी का पता लगाने की कोशिश कर रही है जिसका इस्तेमाल धमकियां जारी करने के लिए किया गया था। 9 अक्टूबर को भी हुई FIR दर्ज इससे पहले 9 अक्टूबर को डिवीजन नंबर 7 पुलिस ने अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ बोलने पर शिवसेना नेता अमित अरोड़ा को फोन पर धमकी देने के लिए अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। अरोड़ा के अनुसार, कॉलर ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का भाई बताया था।

   

सम्बंधित खबर