पावरकॉम ठेका कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल जारी:सरकार से निजीकरण रद्द कर कर्मचारियों को पक्का करने की मांग

ठेका मुलाज़िम संघर्ष मोर्चा (पंजाब) के बैनर तले पावरकॉम और ट्रांसको के ठेका कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल जारी है। हड़ताल के दूसरे दिन की कार्रवाई यूबीडीसी मालिकपुर स्थित स्थानीय इंजीनियर के दफ्तर के बाहर की गई। कर्मचारी सरकारी विभागों के निजीकरण को रद्द करने और उन्हें विभागों में पक्का करने की मांग कर रहे हैं। मोर्चे के राज्य नेताओं हरजीत सिंह ढडवाल और करंदीप पठानिया ने सभा में कहा कि 'आप सरकार' सभी सरकारी विभागों के ठेका कर्मचारियों को विभागों में मर्ज कर पक्का करने का वादा करके सत्ता में आई थी। हालांकि, अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में सरकार ने अभी तक ठेका कर्मचारियों को पक्का करने संबंधी कोई नीति नहीं बनाई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सरकारी विभागों के ठेका कर्मचारियों के शोषण को खत्म करने का ऐलान किया था। इसके बावजूद, ठेका कर्मचारियों को आज भी ठेका प्रणाली के तहत काम करने पर मजबूर किया जा रहा है और उन्हें विभागों में पक्का नहीं किया जा रहा है। इसलिए है विरोध: सरकार निजीकरण कर सरकारी पदों को खत्म कर रही नेताओं ने आरोप लगाया कि 'आप सरकार' भी पिछली सरकारों की तरह आउटसोर्स और इनलिस्टमेंट ठेका कर्मचारियों के साथ धोखा कर रही है। पंजाब सरकार केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत सरकारी संस्थानों के निजीकरण को तेज कर रही है। इस नीति के तहत सरकारी विभागों में स्थायी पदों को खत्म किया जा रहा है और विभागों की जमीनें बेची जा रही हैं। इसी नीति के कारण आउटसोर्स्ड और इनलिस्टमेंट ठेका कर्मचारियों को विभागों में पक्का नहीं किया जा रहा है। इसी का विरोध करते हुए आज पूरे पंजाब में सरकारी विभागों के ठेका कर्मचारी 2, 3 और 4 दिसंबर को तीन दिवसीय हड़ताल कर अपने-अपने विभागों के दफ्तरों के बाहर रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। यूनियन की सरकार से यह है मांग

   

सम्बंधित खबर