युवक का फंदे से लटकता शव बरामद

जलपाईगुड़ी, 20 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के राजगंज ब्लॉक में घर से एक युवक का फंदे से लटकता शव रविवार को बरामद किया गया है। मृतक युवक का नाम असीम राय (26) है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, असीम दैनिक मजदूरी काम करता था। असीम रोज की तरफ बीती रात भी खाना खाकर सो गया था। सुबह कमरे में उसका शव फंदे से लटका पाया गया। इसके बाद घटना की जानकारी आमबाड़ी चौकी की पुलिस को दी गई। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा। आमबाड़ी चौकी की पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

   

सम्बंधित खबर