सिरमौर मे पच्छाद और पोंटा क्षेत्र में मतदान केंद्रों में किया गया संशोधन
- DSS Admin
- May 23, 2026
नाहन, 23 मई (हि.स.)। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खंड पच्छाद की ग्राम पंचायत धार टिक्करी के एक मतदान केंद्र तथा विकास खंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत नवादा के दो मतदान केंद्रों में संशोधन किया गया है।
उन्होंने बताया कि विकास खंड पच्छाद की ग्राम पंचायत धार टिक्करी के वार्ड नं0-5 डिंगरी के मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला धार टिक्करी कमरा नं0-3 के स्थान पर अब संशोधन उपरांत राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढाडिक डिंगरी कमरा नं0-1 में परिवर्तित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विकास खंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत नवादा के वार्ड नं0-1, नवादा-1 के मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला नवादा, कमरा नं0-1 के स्थान पर संशोधन उपरांत राजकीय उच्च विद्यालय नवादा, कमरा नं0-1 तथा वार्ड नं0-2, नवादा-2 के मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला नवादा, कमरा नं0-2 के स्थान पर अब संशोधन उपरांत राजकीय उच्च विद्यालय नवादा, कमरा नं0-3 में परिवर्तित किया गया है।
---------------

