छेड़छाड़ के दो आरोपी काे पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

छेड़छाड़ के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तारछेड़छाड़ के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तारछेड़छाड़ के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार

बरेली, 18 अगस्त (हि.स.)। छेड़छाड़, पाक्सो और एससी-एसटी एक्ट के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। दोनों गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो 315 बोर के तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों आमिर और सलीम निवासी आंवला व उनके साथी फरार आरोपियों अन्टा उर्फ अरमान, फैजान और अकबरा ने एक दलित किशोरी के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसका मुकदमा थाना आंवला में पंजीकृत किया गया था।

घटना के 24 घंटे के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों आमिर और सलीम को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। इनके पास से दो 315 बोर के तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए सीएससी में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना में शामिल आरोपी अन्टा उर्फ अरमान,फैजान और अकबर उर्फ टैना फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। गिरफ्तार आमिर और सलीम के पास से तमंचे बरामद होने के चलते आर्म्स एक्ट का मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / देश दीपक गंगवार / शरद चंद्र बाजपेयी / विद्याकांत मिश्र

   

सम्बंधित खबर