आर्थिक संकट की बात कर कर्मचारियों को गुमराह कर रही है भाजपा : पवन ठाकुर

मंडी, 14 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के महासचिव पवन ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार सदैव कर्मचारी हितैषी रही है। यहां पत्रकारों से बता करते हुए पवन ठाकुर ने कहा कि भाजपा कर्मचारियों को गुमराह करती रही है।

उन्होंने कहा कि पूर्व की जयराम सरकार के दौरान कर्मचारियों ने ओल्ड पेंशन स्कमी लागू करने की मांग की थी। मगर उन्होंने इसे खारिज कर दिया था कि किसी भी सूरत में ओपीएस लागू नहीं कर पाएंगे। जबकि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केबिनेट की पहली ही बैठक में सबसे पहला फैसला ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने का लेकर इसे लागू कर दिया। जिससे प्रदेश के एक लाख पैंत्तिस हजार के करीब कर्मचारी लाभान्वित हुए।

उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के के चतुर्थ श्रेणीकर्मचारियों को वेतन बकाया की 20 हजार रूपए की अतिरिक्तकिश्त की इस वित वर्ष में घोषणा की है। इससे प्रदेश के एक लाख 80 हजार कर्मंचारियों और एक लाख 70 हजार पैंशनरों को लाभ होगा तथा सरकारी कोष पर लगभग 600 करोड़ रूपए प्रतिवर्ष का बोझ पड़ेगा।

पवन ठाकूर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश को आन वाले वर्षों में आर्थिक तौर पर नंबर वन राज्य बनाना चाहती है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है कि टैक्स लगाए जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि बताओ कहां लगाए जा रहे हैं टैक्स। उन्होंने कहा कि जो सक्षम है टैक्स उन्हीं पर लगेगा, सरमाएदार लोगों , उद्योगपतियों के अलावा किसी पर भी टैक्स का बोझ नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के 75 वर्ष या अधिक आयु के पैशनरों कापूरा वेतन बकाया देने की भी घोषणा की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

   

सम्बंधित खबर