रजनी पाटिल 21 से 23 अगस्त तक शिमला दौरे पर, कांग्रेस नेताओं संग करेंगी मंथन

शिमला, 19 अगस्त (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल 21 अगस्त से 23 अगस्त तक शिमला के दौरे पर आएंगी। इस दौरान वह पार्टी नेताओं,अग्रणी संगठनों के नेताओं से भी बैठके करेंगी। तय कार्यक्रम के अनुसार 21 अगस्त को रजनी पाटिल सांय 7 बजे शिमला पहुंचेगी। इसके पश्चात सीएलपी की बैठक में हिस्सा लेंगी। रात्रि विश्राम शिमला रहेगा।

22 अगस्त को सुबह 10 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अग्रणी संगठनों के प्रमुखों के साथ बैठके करेंगी। दोपहर 12 बजे वोट चोर, कुर्सी छोड़ रैली में भाग लेंगी। इस दिन भी रात्रि विश्राम शिमला रहेगा। 23 अगस्त को सुबह 10 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में रजनी पाटिल मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,पीसीसी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व पीसीसी के अन्य पूर्व नेताओं से अलग अलग भेंट कर उनसे वार्तालाप करेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

   

सम्बंधित खबर