राज्यपाल की अध्यक्षता में 23 अक्टूबर काे बुविवि में हाेगा 29वां दीक्षांत समारोह

- डा.जी. सतीश रेड्डी अध्यक्ष द एरोनोटिकल सोसायटी ऑफ इंडिया रहेंगे मुख्य अतिथि

झांसी, 21 अक्टूबर (हि.स.)। बुंदेलखंड विश्विद्यालय के स्थापना के 49 वर्ष पूर्ण होने पर 23 अक्टूबर को 29वां दीक्षांत समारोह विश्विद्यालय परिसर स्थित सभागार में आयोजित किया जा रहा है। समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश राज्यपाल द्बारा की जायेगी। डा.जी. सतीश रेड्डी अध्यक्ष द एरोनोटिकल सोसायटी ऑफ इंडिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। उक्त जानकारी सोमवार को विश्विद्यालय के प्रशासनिक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने दी।

कुलपति प्रो.पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्विद्यालय का 29 वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसकी अध्यक्षता कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश राज्यपाल द्बारा की जायेगी। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि होंगे। साथ ही डा. जी. सतीश रेड्डी अध्यक्ष द एरोनोटिकल सोसायटी ऑफ इंडिया, पूर्व सचिव, डीडी आर एंड डी चेयर मैन, एवं रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

उन्होंने बताया कि यह दीक्षांत समारोह सुबह साढ़े दस बजे से विश्विद्यालय के गांधी सभागार में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि विश्विद्यालय दिनोंदिन उन्नति की ओर अग्रसारित हो रहा है। बुंदेलखंड विश्विद्यालय बुंदेलखंड क्षेत्र के सातों जिले में 49 वर्षों से उच्च शिक्षा के लिए उत्तर प्रदेश एनएएसी से ए ग्रेड से एकेडिट में चयनित आईएसओ प्रमाणित उत्कृष्ट विश्विद्यालय है। विश्वविद्यालय से बुंदेलखंड के सात जिलों के लगभग 383 महाविद्यालय सम्बद्ध है। जिनमें 2.50 लाख से अधिक छात्र छात्राएं तथा विश्विद्यालय परिसर में नाै संकायों के 27 विभागों में 100 से अधिक पाठ्यक्रम संचालित हो रहे है। उन्होंने बताया कि 21706 उपाधि, कुलाधिपति पदक 36, विन्यासीकृत 46, कुल पदक 82, शोध उपाधि 110 जो राज्यपाल द्वारा प्रदान की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि नारी सुरक्षा सम्मान के तहत यहां भी मातृ शक्ति को बढ़ावा देने वाली बात सामने आई हैं। उपाधि, पदक में 72 प्रतिशत छात्राएं और अन्य छात्र है। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह में राजभवन के निर्देश पर पर्यावरण के सम्बन्ध में काव्य पाठ भी किया जा रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा सौ आंगनबाड़ी किट प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त कुलाधिपति की प्रेरणा से पूर्व में 100 टीबी के मरीज विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्बारा गोद लिए गए थे जो अब पूर्ण रुप से स्वस्थ हो गये हैं। 43 मरीजों को फिर से गोद लिया गया है। उनका उपचार कराया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश पटैरिया

   

सम्बंधित खबर