दरबार साहिब के कड़ाहे में गिरे सेवादार की माैत

चंडीगढ़, 10 अगस्त (हि.स.)। अमृतसर स्थित दरबार साहिब के लंगर हाल में सेवा करते समय गर्म कड़ाहे में गिरे सेवादार ने शनिवार को मौत हो गई। बीती एक व दो अगस्त की रात को सेवादार सेवा करते समय उबलते आलू की कढ़ाई में गिर गया था। जिसके बाद उसे अमृतसर के वल्ला स्थित श्री गुरु रामदास अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 8 दिन चले इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक सेवादार की पहचान गुरदासपुर के धालीवाल के रहने वाले बलबीर सिंह के तौर पर हुई है। वह पिछले दस सालों से स्वर्ण मंदिर में सेवा के लिए आ रहा था। सेवादारों ने बताया कि आलू उबालते समय कढ़ाई पर झाग आ जाती है, जिसे साफ किया जाता है। बलबीर सिंह भी इसी झाग को साफ कर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसला और वे सीधा कढ़ाई में जा गिरे। इसी दौरान शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. धामी ने बलबीर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा / संजीव पाश

   

सम्बंधित खबर