कांग्रेस ने अगस्त क्रांति दिवस मनाया,सेवादल ने निकाली तिरंगा यात्रा

धौलपुर, 9 अगस्त (हि.स.)। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को स्थानीय गांधी पार्क में अगस्त क्रांति दिवस मनाया गया। आज ही सेवादल की ओर से शहर में तिरंगा पद यात्रा भी निकाली गई। आयोजन में कांग्रेसजनों ने देश के अमर शहीदों को नमन किया तथा आजादी से लेकर राष्ट्र निर्माण में कांग्रेस के योगदान का समरण किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष दुर्गादत्त शास्त्री ने कहा कि देश की आजादी से लेकर राष्ट्र निर्माण में कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आधुनिक भारत की तस्वीर आप जो देख रहे हैं, वह कांग्रेस की देन है। अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साकेत बिहारी शर्मा ने कहा कि हमें गर्व है, कि हम कांग्रेस पार्टी के सिपाही हैं। सेवादल तिरंगा पद यात्रा की प्रभारी एवं महिला कांग्रेस सेवादल की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रतिमा नुवाल ने कहा कि पार्टी का इतिहास त्याग और बलिदान का रहा है। हमें इस पंरपरा को कायम रखना है। महिला कांग्रेस सेवादल की जिला अध्यक्ष आरती शिवहरे ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी और संगठन की रीढ होते हैं। कांग्रेस का समर्पित कार्यकर्ता ही उसकी असली ताकत है। अगस्त क्रांति कार्यक्रम के बाद में मुख्य अतिथि दुर्गादत्त शास्त्री एवं प्रतिभा नुवाल ने तिरंगा पद यात्रा को रवाना किया। शहर के विभन्न इलाकों से गुजरती हुई तिरंगा पद यात्रा गांधी पार्क में ही संपन्न हुई।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप / ईश्वर

   

सम्बंधित खबर